Vadodara
08048074381
+919574198769

"पानी, पारस से भी महत्वपूर्ण " पानी, एक तरह से पा...

"पानी, पारस से भी महत्वपूर्ण " पानी, एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है. कहा जाता है पारस के स्पर्श से लोहा, सोने में परिवर्तित हो जाता है. वैसे ही पानी का स्पर्श, जीवन के लिये जरुरी है, विकास के लिये जरुरी है पानी के संरक्षण की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु आने से पहले ही हमें जल संरक्षण के लिए प्रयास शुरू कर देने चाहिए पीएम मोदी ने कहा कि पानी के संकट को हल करने के लिये एक बहुत ही अच्छा संदेश पश्चिम बंगाल के ‘उत्तर दीनाजपुर’ से सुजीत जी ने भेजा है उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि जैसे सामूहिक उपहार है, वैसे ही सामूहिक उत्तरदायित्व भी है.  सुजीत जी की बात बिलकुल सही है. नदी, तालाब, झील, वर्षा या जमीन का पानी, ये सब, हर किसी के लिये हैं जल संरक्षण "Save Water " Harvest Rainwater जल संरक्षण के लिए आप क्या कर सकते है ? 1. यह जांच करें कि आपके घर में पानी का रिसाव न हो । 2. आपको जितनी आवश्यकता हो उतने ही जल का उपयोग करें । 3. पानी के नलों को इस्तेमाल करने के बाद बंद रखें । 4. मंजन करते समय नल को बंद रखें तथा आवश्यकता होने पर ही खोलें । 5. नहाने के लिए अधिक जल को व्यर्थ न करें । 6. ऐसी वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करें जिससे अधिक जल की खपत न हो। 7. खाद्य सामग्री तथा कपड़ों को धोते समय नलो का खुला न छोड़े । 8. जल को कदापि नाली में न बहाएं बल्कि इसे अन्य उपयोगों जैसे -पौधों अथवा बगीचे को सींचने अथवा सफाई इत्यादि में लाए । 9. सब्जियों तथा फलों को धोने में उपयोग किए गए जल को फूलों तथा सजावटी पौधों के गमलों को सींचने में किया जा सकता है । 10. पानी की बोतल में अंततः बचे हुए जल को फेंके नही अपतु इसका पौधों को सींचने में उपयोग करें । 11. पानी के हौज को खुला न छोड़ें । 12. तालाबों, नदियों अथवा समुद्र में कूड़ा न फेंके । Allegiance Water Management Solutions www.allegianceindia.in
 2021-02-28T16:31:31